नोडल अधिकारी आईएएस संजय भूसरेड्डी के नेतृत्व में जनपद के अधिकारियों ने किया बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा

सोनभद्र(सीके मिश्रा)आज नोडल अधिकारी आई ए एस संजय भूसरेड्डी तथा जिलाधिकारी अमित कुमार, सीडीओ सुनील वर्मा,  अपर जिलाधिकारी  उमाकांत तिवारी, उपजिलाधिकारी सदर शादाब असलम द्वारा अति नक्सल बाढ़ प्रभावित गांव रामपुर ब्लाक नगवाँ, तहसील सदर, सोनभद्र का निरीक्षण किया गया तथा बाढ़ में हुई क्षति का जायज़ा लिया गया।इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने  बाढ़ प्रभावित परिवारों से वार्ता की गई।

image

उनकी समस्याओं को नजदीक से जाना और उनके दुःख में सरीख हुए।वही बाढ़ प्रभावित
कुल 29 परिवार अति वृष्टि से प्रभावित हुए है। कोई जनहानि नहीं है। सभी प्रभावित परिवारों को प्राइमरी स्कूल की पक्की बिल्डिंग में विस्थापित कर राहत खाद्य सामग्री पहुँचाई जा चुकी है।

image

सभी 29 प्रभावित परिवारों को राहत धनराशि के रूप में Rs 3200  जिला प्रशासन की तरह से प्राप्त हो गया है।वही
पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकान वाले परिवारों को मुख्यमंत्री आवास की संस्तुती अथवा 95000₹ की राहत राशि आज प्रदान कर दी जाएगी।

image

बताते चले कि 21 जुलाई शनिवार को रात में अचानक घाघर नही में आई बाढ़ से पूरा रामपुर गांव तबाह हो गया जिसमें गामव के पुल, नाले,सड़क समेत दो दर्जन से अधिक घर गिर गए थे वही सैकड़ो घरो में पानी घुसने से घर जर्जर हो गया था।

image

रविवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ स्वयं मामले को संज्ञान में लेते हुए ट्यूट किया था की जिलाधिकारी समेत सभी जनपद के आलाधिकारी बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करे और पीड़ितों को आवश्यक सुविधा मुहैया कराया।जिसके बाद जिला प्रशासन जागा और आज रामपुर गांव के दौरे पर सभी अधिकारी है।

Translate »