बाढ़ की विभीषिका में दो दर्जन से अधिक घर तबाह,दर्जनों मवेशियों की मौत,लाखो की हुई क्षति

सोनभद्र(सीके मिश्रा/रवि पांडेय/संतोष सोनी) जिले के अति नक्सल प्रभावित पहाड़ी गांव रामपुर गांव में रात में हुई भीषण बरसात से घाघर नदी में आई बाढ़ की विभीषिका में दो दर्जन से अधिक घर तबाह,दर्जनों मवेशियों की बाढ़ में बहने से मौत,लाखो की हुई क्षति।पहली बरसात में ही आई भयंकर बाढ़।

image

जिसमे दो दर्जन से अधिक लोगो के घर गिर गए,दर्जनों मवेशी बाढ़ में वह गए,सैकड़ो घरो में घुसा पानी जिससे खाने पीने की समान हुई नष्ट।मौके पर पहुचे लेखपाल ने बताया कि लगभग 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है और दर्जनों,मवेशी,घर और खाने पीने की समान बह गए।

image

बताते चले कि अति नक्सल प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र के रामपुर बरकोनिया थाना इलाके के रामपुर गांव में बीती रात गांव में आई बाढ़ से एक तरफ जहां रास्ते,नाले, पुल ,पुलिया बह गए वही सभी ग्रामीणों का भारी नुकसान हो गया है।

image

बाढ़ की खबर सुनते ही ब्लाक प्रमुख नगवां प्रशांत सिंह दल बल के साथ रामपुर पहुँचे और लोगो का हाल जाना।जहां बाढ़ की विभीषिका देखकर आश्चर्य चकित रह गए।25 से अधिक घर धराशाही हो गए और सैकड़ो घरो में पानी घुसने से जर्जर हालत में हो गए है।घर में खाने पीने की सभी आवश्यक वस्तुएं नष्ट हो चुकी है,घर के बाहर बधे मवेसी बाढ़ के पानी मे बह गए।
image

इतना ही नही बाढ़ इतनी भयंकर थी कि गांव में लगे 11 हजार के तार के ऊपर से पानी बह रहा था संयोग अच्छा था कि बिजली नही थी नही तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

image

ब्लाक प्रमुख नगवां प्रशांत सिंह  ने बताया कि बहुत अधिक मात्रा में लोगो का नुकसान हुआ है ऐसी बाढ़ कई वर्षों बाद आई है जिससे कई पुल,नाले,घर,और मवेशी के साथ साथ घर मे रखा खाने पीने की समान बह गए है लोग परेशान है ।

image

नेटवर्क में आते ही इसकी सूचना तत्काल जिलाधिकारी को दी जाएगी।आगे श्री सिंह ने बताया कि भयंकर बाढ़ थी जिसके कारण 11 हजार बिजली के तार के ऊपर से पानी बह रहा है संयोग अच्छा था कि लाइट नही थी नही तो हजारों लोगों की मौत हो सकती थी।image

गांव में बने स्कूल,आगनबाड़ी केन्द्र व अन्य सरकारी भवन ग्रामीणों को रहने के लिए खोल दिये गए है।वही प्रमुख ने ये भी बताया कि आते समय बीडीओ नगवां को इस बात की सूचना दी गयी थी लेकिन दुर्भाग्य है कि अधिकारी बेलगाम हो गए है।

image

 वही ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ इतनी भयंकर थी की ऐसी बाद एक बार 1967 में आई थी जिसके बाद आज आयी है ,गांव के बाहर जो पुल बना है बह गया जिससे लोग बच गए अगर पुल नही बहा होता तो सैकड़ो घरो के साथ जन हानि भी हुई होती।

image

इतना ही नही एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी कई बकरियां बह गई है और एक ने बताया कि उसके गाय और बैल भी बह गए है ।

वही मौके पर बाढ़ में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुचे क्षेत्रीय लेखपाल ने वताया की बाढ़ से लगभग 10 लाख के ऊपर नुकसान हुआ है,दर्जनों मवेशी वह गए ,दो दर्जन से आधी घर गिर गए।वही खाने पीने की समान भी बह गए।इसकी सूचना एसडीएम और जिलाधिकारी को दी जाएगी।

बहरहाल जनपद में स्थिति बिल्कुल ही बिपरीत है एक तरफ लोग पानी के लिए दर दर की ठोकर खा रहे है नदी नालों का पानी पीने को मजबूर है वही दूसरी तरह बाढ़ की विभीषिका ने लोगो का हाल बुरा कर दिया है।मजेदार बात यह है कि एक लेखपाल को छोड़कर के घंटो बीत जाने के बाद भी जिले का कोई भी आलाधिकारी नही पहुचा है।

Translate »