गीतकार गोपालदास नीरज को दी गयी श्रद्धांजलि, श्रद्धांजलि में उपस्थित रहे जिले के सभी साहित्यकार

सोनभद्र(रवि पांडेय)जनपद के साहित्यकारों कि एक आकस्मिक बैठक शुक्रवार को सोन साहित्य संगम् के नगर स्थित कार्यालय पर हुई जिसमें प्रख्यात गीतकार पद्म श्री गोपाल दास नीरज के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धान्जलि अर्पित की गयी।

image

          इस दौरान गीतकार नीरज के चित्र पर पुष्पान्जली अर्पित कर गत आत्मा की शान्ति हेतु परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की गयी।
                 इस मौके पर मधुरिमा साहित्य गोष्ठि के निदेशक पं0 अजय शेखर, सोन साहित्य संगम के निदेशक योगेश शेखर, कवि व साहित्यकार पारस नाथ मिश्र, कथाकार रामनाथ ’शिवेन्द्र’ साहित्यकार पं0 ओम प्रकाश त्रिपाठी, गीतकार जगदीश पंथी, कवि/साहित्यकार सुधाकर ’स्वदेश प्रेम’, वरिष्ठ साहित्यकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, शहीद स्थल प्रबन्ध ट्रस्ट के प्रदुम्न तिवारी, वरिष्ठ साहित्यकार सुशील ’राही’ वरिष्ठ पत्रकार कपिल देव पाण्डेय, डा0 रमेश, युवा पत्रकार व साहित्यकार प्रभात सिंह चन्देल, सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र, अनिल कुमार मिश्र,नीतीश कुमार चर्तुवेदी, पत्रकार प्रमोद गुप्ता, अधिवक्ता प्रदीप धर द्विवेदी, दीपक सिंह, समेत दर्जनो के संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
      मुख्य रुप से स्वामी सत्यानन्द योग विद्यालय के संचालक श्यामानन्द सरस्वती महराज उपस्थित रहे।

Translate »