भाजपा द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन

सोनभद्र।
सदर विधान सभा क्षेत्र के रामगढ़ स्थित नवीन मंडी परिसर में भाजपा द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन मे बतौर मुख्य अतिथि  भाजपा जिला अध्यक्ष  अशोक मिश्रा उपस्थित रहे।

image

सम्मेलन का शुभारंभ  पंडित दीनदयाल  उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के चित्र पर  मुख्य अतिथि  भाजपा जिला अध्यक्ष  अशोक मिश्रा  व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  रमेश मिश्रा तथा  किसान सम्मेलन के जिला संयोजक  गोविंद यादव ने  माल्यार्पण कर किया। इसमें वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किसानों के लिए चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओ की विस्तार से जानकारी दी।

image

  सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा की मोदी सरकार किसानों में मुद्दे पर काफी गम्भीर है। अभी इसी माह कई फ़सलो के ख़रीद मूल्य मद अप्रत्याशित वृद्धि उनके द्वारा किया जाना इसका प्रमाण है। योजनाओं का लाभ किसानों और पात्रों तक पहुचे इसके लिए सबको निगाह रखने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष ने विपक्षियो पर चोट करते हुये  कहा की तमाम अधिकारी बिगड़ी हुई सरकारों के ही हैं जिन्हें सुधारने की दिशा में काम करना शीघ्र ही शुरू होगा। जिलाध्यक्ष ने मोदी सरकार को अब तक की सबसे बेहतर सरकार बताते हुए कहा की हमारे देश की सरहद सुरक्षित है यह मोदी की दें हैं अब आतंकी चुन चुन कर मारे जा रहे हैं।उन्होंने कहा की आषाढ़ बीतने को है पानी नाम मात्र का बरसा है जिले को सूखाग्रस्त घोषित कराने के लिए शीघ्र ही मुख्य मंत्री से अनुरोध किया जायेगा।

image

   सम्मेलन को संबोधित करते हुए काशी प्रान्त के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्र ने कहा की हमारा पी एम व हमारा सी एम आम आदमी का दुख दर्द जनता है समझता है । देश के लिए मोदी ने जो किया और कर रहे है पूर्व की सरकारों ने किया होता तो आज किसान दुर्दशा ग्रस्त न होता। किसानों के लिए केंद्र की सरकार पार दर्शी व्यवस्था लागू कर रही है सभी कुछ आन लाईन हो रहा है इसलिए दलाल , और बिचौलियों की सरकार चलाने वाले लोग परेशान है। 
सम्मेलन को पूर्व प्रमुख रमेश मिश्र संतोष शुक्ला ,अजीत चौबे रमेश पटेल ने भी सम्बोधित किया। संचालन गोबिंद यादव ने किया।
इस मौके पर नगवा प्रमुख प्रशांत सिंह , रवि चौबे ,भूपेंद्र सिंह, मीडिया प्रमुख अनूप तिवारी , अनुसूचित जति मोर्चा के जिलासयोजक अजीत रावत शीतला आर्चाय अशोक मौर्या लाल बहादुर पांडे मुन्नू सिंह अशोक चौबे अशोक चंद्रवंशी कमलेश थाना योगेंद्र विन्दु कपिल कांत पांडे बाबा कुंदन दास जी रामबाबू केशरी ओमप्रकाश जायसवाल नंदलाल विश्वकर्मा तमाम लोग मौजूद रहे।

Translate »