आबकारी और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 43 लीटर कच्ची शराब बरामद,5 गिरफ्तार

सोनभद्र(सीके मिश्रा)शक्तिनगर थाना क्षेत्र के आबकारी टीम और पुलिस टीम की गुरुवार को संयुक्त छापेमारी कर  43 लीटर कच्ची शराब बरामद किया ,वहीँ  50  कच्ची शराब  बनाने वाली  भर्तियां  तोड़ी गई  और  कुंतलों  लहन  नष्ट कर 5 अभियुक्त गिरफ्तार कर उन लोगों के ऊपर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही किया ।

image

वही आबकारी टीम निरीक्षक डॉक्टर संजय उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

image

इस क्रम में श्री उपाध्याय ने बताया कि जिलेभर में कच्ची शराब बनाने वाले व्यवसाइयों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जाएगा ।

image

छापेमारी टीम में उप निरीक्षक क्षेत्र दो राकेश दुबे ,बीना चौकी प्रभारी प्रमोद यादव,एस आई अरविंद सिंह ,शैलेंद्र ,अखंड शबनम, संगीता ,सतीश सिंह द्वारा मुंडी सेवर भगवान विपुलगंज ,बीना ,जमशीला, बासी जैसे कई स्थानों पर छापेमारी किया गया।

Translate »