जिलाधिकारी ने मानक के अनुरूप कार्य न पाये जाने पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों पर किया नाराजगी व्यक्त

सोनभद्र(सीके मिश्रा)जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण/डूडा की शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष-2018-19 में बेहतर कार्ययोजना के साथ शहरी इलाकों का विकास किया जाय। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष- 2018-19 के कार्यों के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। बैठक में वित्तीय वर्ष- 2017-18 की प्रगति की समीक्षा, एनयूएलएम योजना की समीक्षा, प्रधान मंत्री आवास -शहरी, आसरा आवास योजना, आईएचडीपी योजना, मुख्य मंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलीन बस्ती विकास योजना तथा मा0 जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिये गये प्रस्तावों पर निकायों की अनापत्ति प्राप्त करके डीपीआर तैयार किया जाय। जिलाधिकारी ने मानक के अनुरूप कार्य न पाये जाने पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने कार्यों में सुधार करते हुए तत्काल अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दियें।

image

    शासी निकाय की बैठक में प्रधान मंत्री आवास-शहरी योजना में स्वीकृत 3 हजार 276 को जियो टैंगंग के लिए निर्देश दिये और कहा कि निकायों के सहयोग से स्थानीय स्तर पर कर्मचारी लगाकर जल्द से जल्द जिया टैग का कार्य पूरा कराया जाय। उन्होंने कहा कि बढ़ौली चौराहे पास पुल के नीचे इण्टरलाकिंग कार्य, बस स्टेशन पर/स्टापेज पर बेंच डलवाने का कार्य कराया जाय। नगर पंचायत चुर्क के आवास के लिए लाभार्थियों से आवेदन लेते हुए एक सप्ताह के अन्दर कार्यदायी संस्था से सभी मकानों का हैण्डओवर करा लिया जाय। समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को सुधरने की नसीहत देते हुए कहा कि नगर क्षेत्रों के कार्यों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पायें। समीक्षा के दौरान परियोजना अधिकारी, डूडा को कड़ी फटकार भी पड़ी।
    समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह के अलावा अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी डूडा बी0के0 निगम,नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज  बिरेन्द्र जायसवाल, ई0ओ0 नगर पंचायत रेनुकूट  प्रद्युन्न कुमार, ई0ओ0 नगर पंचायत दुद्धी  भारत सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक  एस0डी0 संतोषी सहित नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत के चेयर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहें।
जिलाधिकारी ने मानक के अनुरूप कार्य न पाये जाने पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों पर किया नाराजगी व्यक्त

Translate »