धीरेंद्र कुमार बने राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष

image

*रामजियावन गुप्ता*

बीजपुर(सोनभद्र) राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन इकाई की बैठक बुधवार को ब्लाक सभागार में जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान पिंडारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल को संगठन के म्योरपुर ब्लाक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।ग्राम प्रधान संगठन के मण्डल महामंत्री/जिला प्रभारी मोहन दुबे ने चुने गए ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार को मनोनयन पत्र देकर यह आशा व्यक्त किया कि वह ब्लाक कार्यकारिणी का गठन संगठन के हित में करेंगे।इस सभागार में मुख्य रूप से जिलाउपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, रॉबर्ट्सगंज ब्लाक अध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह,रॉबर्ट्सगंज ब्लाक उपाध्यक्ष जाबेर अहमद, शकील खान,ग्राम प्रधान अजय प्रकाश रणहोर, श्रवण कुमार मारकुंडी,राजेन्द्र प्रसाद नधिरा, शिवनाथ बेल्हाथी,शंकर दयाल,जगमोहन, सतेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Translate »