सोनभद्र(सीके मिश्रा)मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भू-गर्भ जल के उपयोग में लगातार वृद्धि और गिरते भू-जल स्तर और उस पर आसन्न संकट के मद्देनजर जन सामान्य में इसके संरक्षण व प्रबन्धन, विवेकयुक्त उपयोग एवं विकास एवं विनियमित दोहन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम जिले में चल रहा है। उन्होंने बताया कि शासनादेशानुसार जिले में 16 जुलाई से 22 जुलाई, 2018 के मध्यम भू-जल सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। भू-जल संरक्षण समय की मांग है। उक्त कार्यक्रम जनपद स्तर, तहसील स्तर, विकास खण्ड स्तर पर आयोजित होने हैं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ ही जल संरक्षण से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, लिहाजा जल संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता, जो जल संरक्षण के नोडल अधिकारी हैं, को समयबद्ध तरीके से भू-जल सप्ताह को सफल बनाने की हिदायत दी है। उक्त जानकारी सूचना विभाग के नेसार अहमद ने दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal