रामशकल जी को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए जाने भाजपाइयों ने बाटी मिठाइयां

सोनभद्र(सीके मिश्रा)भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद रामशकल को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए जाने की खबर सुनते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर की लहर दौड़ गयी।आज रामशकल जी के सपथ ग्रहण लेते ही भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा के अगुवाई में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ौली चौक पर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।
image

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता कभी भी देश अथवा संगठन के किसी भी पद को प्राप्त कर सकता है।

पूर्व सांसद रामसकल राज्यसभा सदस्य मनोनित होने के बाद किया सपथ ग्रहण।

image

बताते चले कि रामसकल एक किसान नेता हैं। वह राबटर्सगंज लोकसभा सीट से तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। 90 के दशक में बतौर तहसील प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे। आज मिर्जापुर के चनाईपुर में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का इन्हें संयोजक बनाया गया है।
राबटर्सगंज से तीन बार सांसद रह चुके हैं रामसकल।
रामसकल का जन्म 21 मार्च 1963 को सोनभद्र के शिल्पी गांव में हुआ था। इन्होंने 1986 में राजनीति विज्ञान से स्नातकोत्तर की शिक्षा ली। रामसकल 1986 से 90 तक संघ के तहसील प्रचारक थे। 1991 से 1996 तक जिला प्रचारक रहे। रामसकल राबटर्सगंज लोकसभा सीट से 1996, 1998 और 1999 में सासंद रह चुके हैं। 2004 और 2009 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद 2014 में पार्टी ने इनका टिकट काटकर छोटेलाल को उम्मीदवार बनाया था। रामसकल 2009 में भाजपा के प्रदेश मंत्री थे। 2009 से 2014 तक यह भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य थे। वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। इसके अलावा रामसकल श्रमिक और कल्याण, ऊर्जा, कृषि, पेट्रोलियम और नैचुरल गैस से संबंधित संसद की समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं। रामसकल मिर्जापुर और कुशीनगर में संघ के पदाधिकारी भी रह चुके हैं। रामसकल दलित समुदाय से आते हैं। बतौर तहसील प्रचारक वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे थे। 1996 में पार्टी ने पहली बार लोकसभा का उम्मीदवार बनाया था। 
इस अवसर पर वीरेंद्र जयसवाल चेयरमैन, जितेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन ,कृष्ण मुरारी गुप्ता पूर्व चेयरमैन ,धर्मवीर तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष ,अजीत चौबे जिला महामंत्री, राकेश मेहता ,अनूप तिवारी ,प्रशांत सिंह ब्लॉक प्रमुख ,अजय मिश्रा जिला कार्यालय मंत्री ,सुनील सिंह जिला मंत्री ,अनिल सिंह ,अरविंद पांडे ,संजय जायसवाल, अशोक मौर्य ,अजीत रावत, अभिषेक गुप्ता ,प्रकाश श्रीवास्तव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »