@भीम कुमार
दुद्धी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह मंगलवार की दोपहर तीन बजे अचानक दुद्धी सीएचसी पहुँच कर सीधा अस्पताल के भर्ती मरीजों के वार्ड पहुँचे ,अस्पताल के प्रत्येक वार्डों में जाकर उन्होंने एक- एक भर्ती मरीजों का हाल जाना और उनको दी जा रही दवाइयों के बारे में भी पूछ- ताछ की और चिकित्साधीक्षक मनोज इक्का व चिकित्सक विनोद कुमार सिंह से भी जानकारी ली ।सभी मरीजों को एक सी ही एंटीबॉयोटिक व सारी दवाइयों के बारे में जानकारियां लिया।
डीएम ने प्रत्येक इनडोर वार्ड में भर्ती मरीजों के बेड पर जाकर का हाल जाना और गंदे बेडशीट और गंदगी पर सम्बन्धितों को जम कर फटकार लगायी।
इस दौरान सीएमओ डॉ एसपी सिंह ,सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज इक्का,डॉ विनोद सिंह ,प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
