संपदा महिला समिति ने पौधारोपण करके दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

image

सिगरौली।नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की केंद्रीय कर्मशाला (सीडब्ल्यूएस) की संपदा महिला समिति ने रविवार को वृहद पैमाने पर पौधारोपण किया। समिति की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी वत्स के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय, सीडब्ल्यूएस परिसर में पौधारोपण कर संपदा महिला समिति की सदस्याओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती वत्स ने पर्यावरण को बचाने हेतु अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि पौधारोपण से हमारा पर्यावरण स्वच्छ होता है और हमें नियमित रूप से पौधारोपण करना चाहिए। जितने पेड़ काटे जाएं, उससे कहीं अधिक पेड़ लगाए जाएं।

कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील कुमार सोनी एवं अन्य अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भी पौधारोपण किया और विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पौधारोपण के प्रति प्रेरित किया।

सीडब्ल्यूएस के महाप्रबंधक श्री एस0 सी0 वत्स ने पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु जन-जागरूकता फैलाने के संपदा महिला समिति के प्रयासों की सराहना की।

Translate »