जुगैल रेंज में बड़े पैमाने पर हो रही है जंगलो की कटाई

सोनभद्र(सीके मिश्रा)एक तरफ प्रदेश सरकार वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संतुलित करने की बात कर रही है तो वही दूसरी तरफ जनपद सोनभद्र के ओबरा वन प्रभाग में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नया मामला वन प्रभाग के जुगैल रेंज में सामने आया है।जहां जुगैल रेंज के गौरघट्टी, करियवा, कर्जी, देवखर ,नेवारी,भरहरी समेत दर्जनों गांवों में  में सैकडो पेड़ काटने का मामला सामने आया है।

image

भारी पैमाने पर पेड़ों की अवैध कटान से इस क्षेत्र में वन माफियाओं की सक्रियता की बात भी बात सामने आ रही है।इतना ही नही बड़े पैमाने पर जंगलो की कटान कर खेती योग्य जमीन बना दिया जा रहा है। ओबरा वन प्रभाग के डाला रेंज में गत दिनों अवैध कटाई को लेकर कई वन कर्मियों के ऊपर निलंबन की गाज गिरी थी। इसके बावजूद हालत में ज्यादा सुधार नहीं दिखाई पड़ रहा है। जुगैल और ओबरा वन रेंज में भारी पैमाने पर कीमती पेड़ों की कटाई के मामले भी सामने आ रहे हैं। इन जंगली पेड़ों को काफी मजबूत माना जाता है।

image

जुगैल रेंज में सरेआम पेड़ों की कटाई की जा रही है। मुख्य मार्ग के बगल में स्थित करियवा प्राथमिक विद्यालय के बगल में दर्जनों पेड़ गत एक सप्ताह के दौरान काट दिए गए। कटाई को छिपाने के लिए कई तौर तरीके अपनाए जा रहे हैं। कटाई के बाद पेड़ के तने को जला दिया जा रहा है जिससे किसी को कोई शक न हो। यही नहीं कई पेड़ों की जड़ के आसपास आग लगाकर उसे असमय ही सूखने पर मजबूर कर दिया जा रहा है। करियवा प्राथमिक विद्यालय के पास तेंदू के कई पेड़ों को जहां काटने के बाद जलाया गया है वहीं कई पेड़ों के जड़ों में आग लगा दी गई है।

Translate »