Wednesday , September 16 2026

विधानसभा अध्यक्ष को साहित्य शिरोमणि और हेमंत तिवारी को पत्रकार शिरोमणि सम्मान।

image

लखनऊ।
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी को जनपद फिरोजाबाद मे एक भव्य समारोह में पत्रकार शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया। विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित को साहित्य शिरोमणि सम्मान दिया गया। श्री तिवारी को यह सम्मान फिरोजाबाद मे पत्रकार सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, स्थानीय विधायक मनीष आसीजा, मुकेश वर्मा, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया मौजूद रहे। सम्मेलन में ब्रज क्षेत्र के चार सौ से ज्यादा पत्रकारों ने हिस्सा लिया। श्री तिवारी के मध्य उत्तर प्रदेश के दौरे पर उनका श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद मे स्वागत किया गया।

image

Translate »