Wednesday , September 16 2026

इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई

@भीम कुमार
दुद्धी ।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के अध्ययन केंद्र (केंद्र कोड 48039)भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में बी ए. बीकॉम एवं एम.ए. और एम. कॉम. प्रथम वर्ष एवं अन्य डिप्लोमा कोर्सेज की प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।जो छात्र-छात्राये प्रवेश लेने को इच्छुक हो वे इंदिरा गांधी अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉक्टर जगजीत सिंह से संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं ।समन्वयक डॉक्टर सिंह ने बताया कि उपरोक्त कोर्सों के अलावा डिप्लोमा कोर्स में भी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र छात्राओं का प्रवेश निशुल्क है।
उक्त आशय की  जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ विवेकानंद ने दी।

Translate »