11सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपने के दौरान सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

करमा/सोनभद्र(वरुण त्रिपाठी)आज जनपद सोनभद्र में 1001कन्याओ को आशीर्वाद देने व कानून ब्यवस्था का निरीक्षण करने आये मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ जी को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी मासिक बैठक प्रत्येक 7तारीख को होती है जो कि पूर्व में भी होती रही है उसी के दरम्यान आज भी हो रही थी जिसको जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी विजय यादव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता 11सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपने जा रहे थे

image

जिसके पहले ही सोनभद्र पुलिस सैकड़ो कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर के करमा थाना ले आयी जहा जिले के समस्त पदाधिकारी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में करमा थाना पर धरना प्रदर्शन दे रहे है जब तक कोई सक्षम अधिकारी आकर ज्ञापन लेकर छोड़ेगा नही तब तक धरना चलता रहेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय यादव,प्रदेश प्रवक्ता अविनाश कुशवाहा,पूर्व विधायक रूबी प्रसाद,पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव,सईद कुरैशी,बद्री पटेल ,मन्नू पांडेय प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी,मंदाकीनी पांडेय जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ,राधा सिंह प्रदेश सचिव, हिदायतुल्ला जिलाउपाध्यक्ष, कैलाश यादव व सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे धरना स्थल पर।

Translate »