लेखपालों का पांचवा दिन भी धरना प्रदर्शन रहा जारी

@भीम कुमार

image

दुद्धी।। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघों का हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन के आज पांचवा दिन भी तहसील मुख्यालय पर जारी रहा। लेखपालों के हड़ताल से इस समय सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों को झेलनी पड़ रही हैं क्योंकि लेखपालों के हड़ताल से जाति-आय तथा निवास प्रमाण पत्र जारी नही हो पा रही हैं जिससे उनके दाखिला लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेखपालो ने इसके पूर्व काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे थे लेकिन 3 जुलाई से इनका कार्य बहिष्कार चल रहा है जो आज पांचवा दिन लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राघवेन्द्र दत्त वर्मा  की अगुआई में तहसील मुख्यालय पर लेखपालों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग जारी रखा।
इस मौके पर श्रीराम यादव, हृदेश कुशवाहा ,अरुण कन्नौजिया ,संतोष यादव ,राघवेन्द्र ,सुरेन्द्र पाठक ,राम प्रकाश चौहान ,राम सुभग सिंह ,  ,अनीता गुप्ता ,रीता ,राजकुमार मिश्रा ,हरेंद्र सिंह ,अनिल कुमार ,संतोष दुबे ,मुकेश कुमार ,विमलेश ,महेंद्र ,अनिल मौर्या ,संगीता ,सरिता ,अंजना कुमारी ,खरपत्तू सहित काफी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे ।

Translate »