वर्षा ऋतु में बालू का खनन कार्य बंद रखने का मुख्य मंत्री ने दिया आदेश

सोनभद्र(सीके मिश्रा)प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोनभद्र जिले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में विकास कार्यक्रमों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा जिले का चतुर्दिक विकास बिना किसी भेद-भाव के करने, कराये गये विकास कार्यों व कराये जाने वाले विकास कार्यक्रमों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराये जाने के साथ ही कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने के निर्देश दियें।

image

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की बाहुलता है और इनको दी जाने वाली सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सोनभद्र जिला आकांक्षित जिला है, इसे हर कोशिश करके दो साल के अन्दर विकासशील जिले की श्रेणी में शामिल कराया जाय। समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि जिले में जिन परियोजनाओं का कार्य पूरा हो, उनका लोकार्पण जनप्रतिनिधियों द्वारा कराया जाय और परियोजना स्थल पर सभी जानकारियां बोर्ड लगाकर प्रदर्शित किया जाय। उन्होंने कहा कि जिनके राशन कार्ड में आधार कार्ड लिंक नहीं है, इनका राशन रोका न जायें। जिले में किसानों की बेहतरी के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र का प्रस्ताव भी भेजा जाय। जिले में नियमानुसार वर्षा ऋतु में बालू का खनन कार्य बंद रखा जाय। किसी भी हाल में अवैध खनन व ओवर लोडिंग न हों। उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि पुलिस नागरिकों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें। किसी गरीब व्यक्ति को परेशान न किया जाय। अवांछनीय तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जाय।
    इस दौरान मुख्यमंत्री के जनपद सोनभद्र-भ्रमण के दौरान  मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के अलावा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री  अनुप्रिया पटेल, समाज कल्याण मंत्री  रमापति शास्त्री, प्रदेश के राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार ग्राम विकास , चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॅा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश की  राज्य मंत्री  अर्चना पाण्डेय, अध्यक्ष जिला पंचायत  अमरेश सिह पटेल,  सांसद  छोटेलाल खरवार, एमएलसी  केदारनाथ सिंह, डॉ0 चेत नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा  अशोक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष  रमेश मिश्रा, विधायक राबर्ट्सगंज  भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, विधायक ओबरा श्री संजीव कुमार गौंड़, पूर्व एमएलसी  जय प्रकाश चतुर्वेदी, मुख्य मंत्री जी के डे अधिकारी  अमित सिंह, आयुक्त विन्ध्याचल मण्डी, मीरजापुर  मुरलीमनोहर लाल, डीआईजी  पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी  अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक  आर0पी0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी  सुनील कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी  उमाकान्त त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अवधेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ0 एस0पी0 सिंह, सीएमएस श्री पी0बी0 गौतम सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Translate »