जिले में डाक्टरों व स्वास्थ्य कार्मिकों की कमी को दूर करने के लिए दो दिनों के अन्दर मांग-पत्र शासन को भेजने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

सोनभद्र(सीके मिश्र) प्रदेश के  मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र जिले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल परिसर की साफ-सफाई को देखा और अस्पताल के पीछे पड़े कूड़ों को तत्काल साफ करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री) ने मरीजों से मिले और सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही जन स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत को जानी और संतोष व्यक्त किया।

image

उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, महिला, पुरूष वार्ड, एनआरसी सेन्टर, पंजीकरण सेन्टर, दवा वितरण केन्द्र, दवा भण्डारण, एक्सरे की व्यवस्था, पैथोलॉजी व्यवस्था, सॉप व कुत्तें के काटने पर लगाये जाने वाले इजेक्शन की उपलब्धता के साथ ही जिले में स्वास्थ्य कार्मिकों यानी डाक्टरों की उपलब्धता के बारे में जानकारी की। उन्होंने जिले में डाक्टरों व स्वास्थ्य कार्मिकों की कमी को दूर करने के लिए दो दिनों के अन्दर मांग-पत्र शासन को भेजने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के साथ ही जिले की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप केन्द्रों पर पर्याप्त दवाओं का भण्डारण बनाया रखा जाय, किसी भी हाल में बाहर की दवा न लिखी जाय। उन्होंने 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा को तत्परता के साथ क्रियाशील रखते हुए जन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आम नागरिको तक पहुंचाते रहने के निर्देश सम्बन्धितों को दिया।

image

   
    इस दौरान  मुख्यमंत्री जी के जनपद सोनभद्र-भ्रमण के दौरान  मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के अलावा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल,समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, प्रदेश के राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार ग्राम विकास , चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॅा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश की राज्य मंत्री  अर्चना पाण्डेय, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरेश सिह पटेल,  सांसद  छोटेलाल खरवार, एमएलसी केदारनाथ सिंह, डॉ0 चेत नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, विधायक राबर्ट्सगंज भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, विधायक ओबरा  संजीव कुमार गौंड़, पूर्व एमएलसी  जय प्रकाश चतुर्वेदी, मुख्य मंत्री जी के डे अधिकारी  अमित सिंह, प्रमुख सचिव समाज कल्याण  मनोज कुमार सिंह, आयुक्त विन्ध्याचल मण्डी, मीरजापुर  मुरलीमनोहर लाल, डीआईजी  पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी  अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक  आर0पी0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी  उमाकान्त त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अवधेश कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।

Translate »