1001 कन्याओं को आशीर्वाद देने के बाद मुख्यमंत्री ने किया अधिकारियों के साथ बैठक

सोनभद्र(सीके मिश्रा)प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोनभद्र जिले का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने  मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत डायट परिसर उरमौरा राबर्ट्सगंज में शामिल हुए। उन्होंने शादी समारोह की शुरूआत दीप प्रज्जवलित करके किया।

image

मुख्यमंत्री का स्वागत जहां स्कूली बच्चों ने पुष्प गुच्छ देकर किया, वहीं  जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों ने विशाल माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

image

समारोह में सभी का स्वागत समारोह पूर्वक समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री जी ने किया। ग्राम विकास एवं चिकित्सा विभाग के मंत्री डॉ0 महेन्द्र सिंह ने भी आयोजन के प्रति आभार व्यक्त किया। सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आयोजकों क तारीफ की। राज्य मंत्री श्रीमती अर्चना पाण्डेय ने विशाल शादी समारोह शिलान्यास/लोकार्पण समारोह के प्रति आयोजकों को साधुवाद दिया।

image

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना व जन कल्याणकारी योजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश की सरकार जनता के हितों को ध्यान दे रही है, जिसके तहत गरीब/पात्र व्यक्तियों के बेटियों की शादी सरकार अपने खर्चें पर करा रही है। उन्होंने 1001 जोड़ों की शादी सरकारी खर्चें पर करना सराहनी कार्य है। उन्होंने जिलाधिकारी श्री अमित कुमार सिंह व उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिले के पात्र नागरिकों को हर हाल में सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाय। सरकार अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को सुविधा प्रदान करके पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को पूरा करा रही है। सोनभद्र जिला प्राकृतिक दृष्टि से परिपूर्ण होने के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। सोनभद्र जिला प्रदेश का एक ऐसा जिला है, जिसमें अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों की बाहुलता है। प्रधान मंत्री जी जिले के विकास के लिए प्रयासरत हैं और जिला भी निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है। फासिल्स पार्क के साथ ही शिवद्वार, अमिला देवी, कुड़ारी देवी सहित बहुत ज्यादा धार्मिक आस्था के साथ ही पुरातात्विक महत्व के स्थल हैं। जल का प्राकृतिक स्रोत भी जिले में। सोनभद्र जिला को गुप्त काशी भी कहा जाता है। वास्तव में सोनभद्र जिला गुप्त काशी है। 1001 जोड़ों की शादी एक साथ सामूहिक विवाह के रूप में कराना एक बड़ी उपलब्धी है। पूर्व जन्मों के पूण्य के तहत सामूहिक विवाह कराने का मौका मिला है और सभी सहयोगी गरीब पात्रों के बेटियों के कन्यादान के पात्र हैं। कन्यादान एक पूण्य दान है। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि वे दहेज रहित शादी करेंगें। रूढ़िवादी परम्परा को तोड़कर दहेज की कुरीति को मिटायेंगें।

image

    मुंख्यमंत्री जी ने जिले की 5 अरब, 90 करोड़ रूपये की लागत की 45 परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया। उन्होंने जिले के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व की सरकार जो पांच साल में काम नहीं कर सकी थी, उससे ज्यादा कार्य प्रदेश की वर्तमान सरकार पूरा कर दिखाया। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के लिए सरकार सभी को बिना भेद-भाव किये लाभान्वित कर रही है। एक वर्ष में प्रदेश सरकार ने 8 लाख 85 हजार जहां गरीब लोगों को आवास दिया, वहीं सोनभद्र जिले में 22 हजार प्रधान मंत्री आवास योजना स्वीकृत करते हुए 20 हजार आवासों को तैयार भी करा दिया। हकीकत में प्रदेश की लोकप्रिय सरकार सभी के भलाई के लिए कारगर कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने सोनभद्र जिले के बभनी ब्लाक को ओडीएफ घोषित करते हुए जिलाधिकारी,सोनभद्र को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जी ने पात्रों को प्रधान मंत्री आवास, ग्रामीण के तहत प्रमाण-पत्र भी दिया।
   

image

केन्द्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने सम्बोधन में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की तारीफ करते हुए 1001 नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और कहा कि गरीबों के बेटियों की शादी के लिए प्रदेश सरकार तत्पर है। मा0 प्रधान मंत्री जी के सपनों को पूरा करने के लिए बेटी पढ़ाओं-बेटी बचाओं पर बल दिया जाय। प्रदेश सरकार सभी गरीब/पात्र की बेटियों के लिए 35-35 हजार रूपये खर्च करके शादियां कर रही है।  जिले की प्रभारी मंत्री  अर्चना पाण्डेय जी ने मुख्यमंत्री के साथ ही आयोजकों व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
   

Translate »