1001 कन्याओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सोनभद्र(सीके मिश्रा)मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत 1001 कन्याओं के सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए आज 11 बजे हेलीकाप्टर से  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राबर्टसगंज पुलिस लाइन में पहुचे।

image

जहां भाजपा के मंत्री डा.  महेंद्र सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार , ग्राम विकास एवं  चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग,श्रीमती अनुप्रिया पटेल केंद्रीय राज्यमंत्री  स्वास्थ्य एवं  परिवार कल्याण,रमापति शास्त्री समाज कल्याण मंत्री,अर्चना पाण्डेय राज्यमंत्री भूतत्व एवं खनिकर्म समेत भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा,जिला पंचायत सदस्य अमरेश पटेल,सांसद छोटलाल खरवार,सदर विधायक भूपेश चौबे,ओबरा विधायक संजीव गौड़,घोरावल विधायक अनिल मौर्या,नगर पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने जोरदार स्वागत किया।इसके बाद बाई कार विवाह मंडप उरमौरा पहुचे जहां 1001 वर कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था।

image

विवाह मंडप में पहुचते ही मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ मंत्रियों व नेताओ के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा पुष्पगुच्छ भेज कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।तपश्चात जनपद सोनभद्र के नेताओ द्वारा जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा के नेतृत्व में वृहद माला पहनाकर स्वागत किया गया और स्मृति चिह्न भेट किया गया।

image

इसके पश्चात समाज कल्याण मंत्री रामपति शास्त्री ने मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों व नेताओ का अभिवादन स्वीकार करते हुए संबोधित किया और बताया की मुख्यमंत्री शादी विवाह योजना गरीब माता पिताओं के लिए बरदान सावित हो रहा है।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर कन्याओं को शुभकामना संदेश दिया गया और शादी का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

image

इस अवसर पर सोनभद्र जिले के बभनी ब्लाक को ओडीएफ घोषित करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारी अमित कुमार की सम्मानित भी किया गया।इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा कई योजनाओं का शिलान्यास बटन दबाकर किया गया।सोंनभद्र में लगभग 580 करोड़ की 45 परियोजनाओं का शिल्यान्यास और लोकार्पण किया गया है।
आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे में 1 करोड़ 77 लाख बच्चो का एडमिशन नए सत्र में हुआ है । जिन्हें समय पर ड्रेस, जूता , स्वेटर , कापी किताब और बैग दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान सबसे पहले 1001 वर कन्याओं और उनके परिजनों के साथ-साथ इस महा यज्ञ में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों समेत उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करने हुए कहा कि इस महा यज्ञ में शामिल सभी लोग इस पुण्य के भागीदार है।
मुख्यमंत्री ने कहा सोनभद्र जनपद अपने आप मे ऐतिहासिक है यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं है फासिल्स पार्क,मोछेन्द्र नाथ का ममदिर,शिवद्वार में शिव पार्वती की अद्भुत प्रतिमा समेत तमाम धार्मिक स्थलों का जिक्र करते हुए कहा कि सोनभद्र गुप्त काशी के नाम से भी जाना जाता है।
यह इकलौता ऐसा जनपद है जो चार प्रदेशो छूता है जिसमे झारखंड,छत्तीसगढ़,बिहार और मध्य प्रदेश है।
इसके बाद दोपहर 12.15 बजे ग्राम पंचायत सलखन में मिशन सोन स्वालम्बन के अंतर्गत एनआरएलएम समूहों के महिलाओ को 101 सिलाई केंद्र बनाने हेतु सिलाई मशीनों का वितरण। करने पहुचे। तत्पश्चात सीएसआर / डीएमएफ के अंतर्गत 4 नग फ्लाई ऐश ब्रिक मशीन का शिल्यान्यास किया।
दोपहर 12.40 से 13.10 बजे तक  प्राथमिक विद्यालय प्रथम का निरीक्षण , बच्चो को स्कूल ड्रेस, बैग का वितरण व सोन स्कूल स्वालम्बन की शुरुआत किया ।

Translate »