Wednesday , September 16 2026

मॉब लिंचिंग के सवालों को मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने टाला, कहा- त्रिपुरा में तो आनंद की लहर है

[ad_1]
त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में बच्चा चोरों की अफवाह के चलते लोगों की पीट-पीटकर हत्याओं (मॉब लिंचिंग) पर मुख्यमंत्री बिप्लब देब सवालों को टाल गए। उन्होंने कहा- ”आज त्रिपुरा में आनंद की लहर चल रही है, इसका सब लोगों को आनंद उठाना चाहिए। आप मेरा चेहरा देखिए कितनी खुशी है, ऐसी ही सबको होनी चाहिए। ये जनता की सरकार है और मेरा काम है, उनकी सेवा करना। आप देखिएगा जनता क्या कदम उठाती है।” पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने मॉब लिंचिंग को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने सरकार से इन्हें रोकने की मांग की।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]
Source link

Translate »