*रामजियावन गुप्ता*
बीजपुर(सोनभद्र) स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को न्याय जरहा में विशाल रैली निकाली गई। जरहा प्राथमिक विद्यालय में मोहन मिश्रा और ग्राम प्रधान श्री राम बियार ने रैली की अगुवाई की और पुनर्वास प्रथम स्थित प्राथमिक,कन्या पूर्व माध्यमिक,आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन के बच्चों द्वारा बुधवार की सुबह रैली निकालकर लोगो को पढ़ाई करने का संदेश दिया।तीनो बिद्यालयो के सैकङो बच्चो ने बिद्यालय से पुनर्वास के गली मुहल्ले होते हुए बीजपुर बाजार,स्वागत गेट से वापस हुए।इस दौरान बच्चो ने तख्ती पर लिखी हुई स्लोगन के नारे ,आधी रोटी खायेंगे ,पढ़ने हम जायेगे।सब पढ़े,सब बढ़े।आदि जोरदार नारों को लगाते हुए गुजर रहे थे रैली जिस ऒर से गुजर रही थी बरबस ही लोगो की निगाहें उनकी ऒर टिकी रह जाती थी।रैली की अगुआई ,देखभाल प्रधानाध्यापिका संध्या सिंह,बाल किशुन यादव,छबिन्दर पूरी,राधा देबी,सुमित्रा गुप्ता,बदन प्रसाद बर्मा रहे।इससे पूर्व ग्राम प्रधान सुनीता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
