सेवा समर्पण संस्थान चपकी में आशीर्वाद समारोह को राज्यपाल ने किया सम्बोधित

 सोनभद्र(सीके मिश्रा) प्रदेश के महामहिम राज्यपाल रामनाईक जी सोनभद्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत वनवासी कल्याण आश्रम के सेवा समर्पण संस्थान के सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में आशीर्वाद समारोह को सम्बोधित करते हुए लोक कल्याण के साथ ही परोपकार का आह्वान किया।

image

    सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में आशीर्वाद समारोह को सम्बोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल श्री राम नाईक ने कहा कि सोनभद्र प्रदेश का एक ऐसा जिला है, जो चार प्रदेशों का संगम कराता है। उन्होंने सोनभद्र की भौगोलिक बनावट तथा दुर्गम क्षेत्र में सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में आयोजित आशीर्वाद समारोह के आयोजकों की तारीफ करते हुए कहाकि इतना दुर्गम क्षेत्र में इतनी बेहतरीन सांस्कारिक कार्य, शिक्षा, तीरंदाजी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ ही लोक कल्याणकारी कार्य कराना काफी पुनीत कार्य है। हकीकत में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, विश्व के अमेरिका, चीन व इण्डोनेशिया की आबादी उत्तर प्रदेश से ज्यादा है यानी दुनिया के तीन देशों को छोड़कर अन्य सभी देशों को छोड़कर उत्तर प्रदेश की आबादी ज्यादा है। उत्तर प्रदेश के 22 करोड़ के नागरिक एक बड़ी पूंजी हैं। उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश व देश में कामयाबी के बल पर गुणवान कार्य कर रहे हैं। दुनिया में भारत की शान, मान काफी बड़ी है। 21 जून, 2018 को विश्व योग दिवस से नागरिकों को योग की शिक्षा दी गयी, जिसका श्रेय भारत को मिलता है। प्रदेश में आगामी 2019 में कुम्भ मेले का आयोजन होना है, जिसकी तैयारी बेहतर तरीके से चल रही है।

image

    उन्हांंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी, सोनभद्र की कीर्ति का नया व स्वर्णिम अध्याय बनेगा। सेवाकुंज कारीडाड़ अपने आप में एक अनकर्णीय व अनोखी कीर्ति है। उन्होंने कहा कि जिले के साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं, व्यक्ति को जरूरत जैसी चीजों को प्राप्त करने का अधिकार है। आश्रम परिसर के निकट 50 बेड के अस्पताल का शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री  सिद्धार्थ नाथ सिंह द्वारा किया जाना बेहतर कार्य है। वास्तव में 01 जुलाई, 2018/डाक्टर्स-डे के मौके पर जिले को 50 बेड के अस्पताल का सौगात मिलना ऐतिहासिक है। आश्रम के छात्रों को दी जाने वाली सुविधा व दुरूह क्षेत्र में मानव कल्याण की व्यवस्था सोनभद्र की उत्कृष्टता को जाहिर करता है, जो निरन्तर जन जागृति, शिक्षा, संस्कार देने का कार्य प्रशंसनीय व अनुकर्णीय है। आश्रम के बच्चों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना तथा संस्कारयुक्त शिक्षा प्राप्त करने का उत्साह बच्चों में पाया जाना आश्रम की विशेषताओं का परिचायक है।
    आर्शीवाद समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मा0 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अक्टूबर महीने तक जिले में 400 बेड की क्षमता हो जायेगी। उन्होंने कहाकि जल्द ही 100 बेड का मातृत्व अस्पताल क्रियाशील होगा और अक्टूबर महीने तक 200 बेड क्षमता की वृद्धि होगी। आश्रम के निकट 50 बेड के अस्पताल का शिलान्यास हुआ है। आगामी दिनों में विकास खण्ड स्तरों के अस्पतालों को अपग्रेड किया जायेगा। उन्होंने  कहा कि जिले में मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दर में सुधार होगा। सोनभद्र के वन यहां के लोगों का जीवन है, वन का संरक्षण करना हम सभी कार्य हैं। आदिवासियों व वनवासियों के विकास के साथ ही जिले को पर्यटन के रूप में विकास किया जायेगा और जल्द ही म्योरपुर से हवाई सेवाएं शुरू होंगी। सोनभद्र के आदिवासी नागरिक भी लखनऊ की सफर काफी किफायती दर पर हवाई सफर कर सकेगा। मा0 राज्य मंत्री भूतत्व एवं खनिकर्म, आबकारी तथा मद्यनिषेध विभाग  अर्चना पाण्डेय ने आशीर्वाद समारोह को सम्बोधित करते हुए आश्रम के पदाधिकारियों के संघर्ष, परिश्रम की तारीफ की और कहा कि प्रदेश की लोकप्रिय सरकार जिले के विकास के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को हर मुमकिन सुविधाएं मुहैया करायी जायेगी। उन्होंने आश्रम द्वारा किये जा रहे सांस्कारिक कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजकों की तारीफ की। आशीर्वाद समारोह को महामहिम राज्यपाल रामनाईक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  सिद्धार्थ नाथ सिंह,राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय, जिलाध्यक्ष सेवा समर्पण संस्थान श्रीराम पाठक के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम् व दीप प्रज्जवलन तथा भारत माता व  राम भगवान के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान करके किया गया।
   

Translate »