राज्यपाल ने सेवा समर्पण संस्थान चपकी में रानी दुर्गावती शूटिंग/तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र भोजनालय का किया लोकार्पण

सोनभद्र(सीके मिश्रा)प्रदेश के महामहिम राज्यपाल रामनाईक जी सोनभद्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत वनवासी कल्याण आश्रम के सेवा समर्पण संस्थान के सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में रानी दुर्गावती शूटिंग/तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र भोजनालय का लोकार्पण किया। महामहिम राज्यपाल श्री नाईक जी ने विद्यारंभ संस्कार के मौके पर संस्थान के बच्चों का हौसला अफजाई की और कहाकि सोनभद्र एक ऐसा जिला है, जो चार प्रदेशों का संगम कराता है।
image

उन्होंने कहा कि विद्यारंभ संस्कार के भोजनालय व तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र के शुभारंभ का मौका पाना खुशी का विषय है। उन्होंने संस्थान के पदाधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्र में बच्चों को शिक्षा देना और संस्कार के साथ ही शूटिंग व तीरंदाजी के गुण सिखाना तथा संस्थान के बच्चों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गौरव प्राप्त करना तारीफ का कार्य है।
image

उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण करके रानी दुर्गावती शूटिंग/तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण किया, वहीं उन्होंने भोजनालय के शिलापट्ट का अनावरण करके लोकार्पण किया। उन्होंने स्वयं तीरंदाजी करते हुए बच्चों का हौसला अफजाई की और बच्चों के उत्साह को सराहा। महामहिम श्री राज्यपाल ने समारोह पूर्वक विद्यारंभ संस्कार के बच्चों को आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
    इस मौके पर महामहिम राज्यपाल राम नाईक के अलावा प्रदेश के  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, प्रदेश की राज्य मंत्री, भूतत्व एवं खनिकर्म, आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग श अर्चना पाण्डेय जी,सांसद छोटेलाल खरवार, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरेश सिंह पटेल,विधायक सदर  भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, विधायक दुद्धी हरीराम चेरो, विधायक ओबरा  संजीव कुमार गौंड़, जिला अध्यक्ष भाजपा  अशोक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष सेवा समर्पण संस्थान श्रीराम पाठक, क्षेत्रीय प्रचारक काशीप्रान्त  अनिल जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री  मनीराम पाल, प्रतिनिधि  अशरफीलाल खरवार, प्रान्त प्रचारक रमेश जी, सेवा समर्पण संस्थान के श्री श्रवण जी, कार्यक्रम प्रभारी/क्षेत्रीय संगठन मंत्री सेवाकुंज आनन्द जी, मनोज, प्रभात कुमार, सचिन गुप्ता, बिरेन्द्र जायसवाल,कृष्ण मुरारी गुप्ता, आलोक कुमार चतुर्वेदी के साथ ही भारी संख्या में संगठन से जुड़े पदाधिकारीगण आदि मौजूद रहें। इस मौके पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी  उमाकान्त त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अवधेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार दीक्षित, उप जिलाधिकारी सदर  शादाब असलम, दुद्धी विशाल यादव, डिप्टी कलेक्टर  राम चन्द्र यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ0 के0जी0 सिंह, श्री राय सहित अन्य अधिकारीगण व कार्मिकगण मौजूद रहें।

Translate »