भगवान चित्रगुप्त जी का विधि-विधान से हुआ पूजन अर्चन

सोनभद्र । भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन ( कलम-दवात) यम द्वितीया तिथि पर दिन बुधवार को कायस्थों के अराध्य देवता भगवान चित्रगुप्त जी का विधि-विधान पूर्वक पूजन एवं हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवान चित्रगुप्त जी की जीवन कथा पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान ब्रह्मा ने धर्मराज यमराज के लिए एक सहयोगी की मांग की जिसके बाद ब्रह्मा जी की काया से एक दिव्य पुरुष उत्पन्न हुए जिन्हें चित्रगुप्त कहा गया, वे

मनुष्य के अच्छे बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं और यमराज की सहायता करते हैं। जीवों को उनके कर्मों के अनुसार पाप और पुण्य का फल मिलता है। भगवान चित्रगुप्त जी की उत्पत्ति ब्रह्मा जी के संपूर्ण काया से हुई थी शास्त्रों में कायस्थ कुल को बुद्धि, विद्या और लेखन में सर्वश्रेष्ठ बताया गया है पूजन का कार्यक्रम परंपरागत दिवाली के दो दिन बाद शुक्लपक्ष के यम द्वितीया तिथि पर वेद पुराण के मान्यताओं के अनुसार किया जाता है।

मान्यताओं के मुताबिक भगवान चित्रगुप्त को हिंदुओं के प्रमुख देवताओं में एक माना जाता है भगवान चित्रगुप्त परमपिता ब्रह्मा जी के अंश से पैदा हुए हैं और कायस्थ कहे जाएंगे और इनका नाम चित्रगुप्त भगवान से विख्यात होगा। इनका मुख्य कार्य लेखनी को जोड़कर देखा जाता है यही कारण है कि भैया दूज के दिन चित्रगुप्त जी के प्रतिरूप के तौर पर कलम और लेखनी का पूजन भी किया जाता है। जब कोई आत्मा यमलोक पहुंचती है तब चित्रगुप्त उनके कर्मों के आधार पर उसे स्वर्ग या नर्क में भेजने का निर्णय करते हैं। कायस्थ कुल की परंपरा रही है कि दीपावली के दिन चित्रांश परिवार के लोग अपने कलम को बंद करते हैं और भाई दूज के दिन विधी-विधान से भगवान चित्रगुप्त का पुजनोंपरांत कलम और लेखनी का पूजन किया जाता है कार्यक्रम में भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजनोत्सव कर प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में अखिल भारतीय सनातन महासभा जिलाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, परमहंस आश्रम के संत स्वामी मुद्रानंद सरस्वती जी महाराज, अजय कुमार श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, अभिषेक सिंहा, गिरीश लहरी, राजेश श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव , पुनीत श्रीo,आशुतोश श्रीo, राहुल श्रीo ,आयुष श्रीo, इंजीनियर आकाश श्रीवास्तव,सृजन श्रीo, नमन श्रीo, श्रेष्ठ श्रीo, यथार्थ श्रीo,कुनाल,लव,नौ,मंगला यादव व महिला मंडल में नीलम श्रीवास्तव , रंजना श्रीo,बबीता श्रीo बीना श्रीo, संगीता श्रीo, प्रियांशी श्रीo सहित अन्य चित्रांश परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Translate »