सोनभद्र । साहित्य दीप संस्थान चुर्क सोनभद्र 25 सितंबर, शुक्रवार को एक काव्यांजलि का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से रॉबर्ट्सगंज कचहरी स्थित अधिवक्ता भवन में होगा। यह काव्यांजलि पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित रहेगी।
इसमें कई वरिष्ठ कवि अपनी कविताएं पढ़ेंगे। इनमें ईश्वर विरागी, अजय चतुर्वेदी कक्का, दिवाकर दिवेदी मेघ, अशोक तिवारी एडवोकेट, प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट, धर्मेश चौहान, दिलीप सिंह दीपक, प्रभात सिंह चंदेल, दयानंद दयालु और विवेक चतुर्वेदी शामिल हैं। यह जानकारी संस्था प्रमुख गीतकार दिलीप सिंह दीपक ने दी है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal