संजय द्विवेदी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर स्थानांतरण किए गए हैं। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार 18 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक तथा कमांडेंट स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों को विभिन्न जिलों, इकाइयों और पुलिस मुख्यालय से नई तैनाती दी गई है। सूची के अनुसार डॉ. सतीश कुमार को संभल से सेनानायक, 01 वाहिनी एसएसएफ लखनऊ, जबकि संजीव सुमन को संभल से पुलिस अधीक्षक, यूपीएसएआईएफएस लखनऊ भेजा गया है। समीर सौरभ को सीआईडी लखनऊ से सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर तथा आशुतोष द्विवेदी को एटीएस सीतापुर से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या बनाया गया है।
इसी क्रम में आनन्द कुमार-II को क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली से पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ, संजय राय को क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या से पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ तथा शशि शेखर सिंह को एटीएस लखनऊ से सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर की जिम्मेदारी दी गई है। वशराज सिंह यादव को सीआईडी मुख्यालय लखनऊ से सेनानायक 03 वाहिनी एसएसएफ प्रयागराज, राजकुमार को सुरक्षा मथुरा से पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान और प्रीतिबाला गुप्ता को एटीएस लखनऊ से पुलिस अधीक्षक एटीएस लखनऊ भेजा गया है। वहीं कमल किशोर को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ, देवेश कुमार शर्मा को यूपी पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक खाद्य प्रकोष्ठ, राहुल मित्तास को तकनीकी सेवाएं लखनऊ से पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवाएं लखनऊ तथा डॉ. कृष्ण गोपाल को 05वीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर से पुलिस अधीक्षक पीएसी मुरादाबाद की जिम्मेदारी मिली है। 

इसके अलावा शोएब इकबाल को पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय, पवित्र मोहन त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक आरटीसी चुनार, मिर्जापुर, आलोक कुमार शर्मा को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान तथा महेश सिंह अत्री को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली की नई जिम्मेदारी दी गई है।
प्रमुख तबादले
डॉ. सतीश कुमार — सेनानायक, 01 वाहिनी एसएसएफ, लखनऊ
संजीव सुमन — पुलिस अधीक्षक, यूपीएसएआईएफएस, लखनऊ
समीर सौरभ — सेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर
आशुतोष द्विवेदी — एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या
आनन्द कुमार-II — एसपी, सीआईडी, लखनऊ
संजय राय — एसपी, ईओडब्ल्यू, लखनऊ
शशि शेखर सिंह — सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर
वशराज सिंह यादव — सेनानायक, 03 वाहिनी एसएसएफ, प्रयागराज
राजकुमार — एसपी, सतर्कता अधिष्ठान
प्रीतिबाला गुप्ता — एसपी, एटीएस, लखनऊ
कमल किशोर — एसपी, ईओडब्ल्यू, लखनऊ
देवेश कुमार शर्मा — एसपी, खाद्य प्रकोष्ठ, यूपी
राहुल मित्तास — एसपी, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ
डॉ. कृष्ण गोपाल — एसपी, पीएसी, मुरादाबाद
शोएब इकबाल — एसपी, यातायात निदेशालय, यूपी, लखनऊ
पवित्र मोहन त्रिपाठी — एसपी, आरटीसी, चुनार, मिर्जापुर
आलोक कुमार शर्मा — एसपी, सतर्कता अधिष्ठान
महेश सिंह अत्री — एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal