पुलिस ने लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को परिजनों को सौंपा

शाहगंज थाना पुलिस को बुधवार शाम करीब 4:23 बजे डायल-112 पर सूचना मिली। इसमें बताया गया कि ग्राम दुढेर (तिवारी), थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र के रहने वाले सौरभ तिवारी (15) और मुस्तफा (15) स्कूल से घर आने के बाद बिना बताए कहीं चले गए हैं और वापस नहीं लौटे हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने तुरंत तीन टीमें बनाईं। परिजनों को साथ लेकर दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीमों ने संभावित जगहों पर लगातार खोजबीन की और जरूरी जानकारी जुटाई।

बच्चों को सुरक्षित ढूंढने के लिए पुलिस ने तेजी से कोशिशें कीं। इन लगातार प्रयासों के बाद बुधवार रात करीब 7:25 बजे दोनों नाबालिग बच्चे सुरक्षित अपने घर लौट आए।

पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया। शाहगंज पुलिस की इस तेज कार्रवाई से दोनों नाबालिग बच्चे सकुशल अपने परिवार तक पहुंच गए।

Translate »