रमेश कुशवाहा
घोरावल-सोनभद्र। विद्युत करंट की चपेट में आने से खड़ेहरा निवासी चंद्रिका प्रसाद (लगभग 45 वर्ष), पुत्र गिरजा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal