शाहगंज क्षेत्र में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। मंगलवार को बराक-सठही संपर्क मार्ग पर दो से तीन फीट पानी बह रहा था। इसी दौरान सठही गांव निवासी 8 साल का शिवम सोनकर पुत्र पींटू सोनकर सड़क पर बहते पानी में पैर फिसलने से बह गया। जिससे उसकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, शिवम मंगलवार को बराक गांव से अपने घर सठही जा रहा था। रास्ते में सड़क पर करीब तीन फीट पानी बह रहा था, जिसमें वह अनियंत्रित होकर बह गया। शोर सुनकर गांव के लोगों ने पानी में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम और घोरावल सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश कराई। अत्यधिक बारिश की वजह से गोताखोरों को पहुंचने में देर हुई छह घंटे बाद कुछ ही दूरी पर मासूम का शव मिल गया।


घटना की खबर मिलते ही सपा के पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे भी मौके पर पहुंचे और इस दुख की घड़ी में हादसे के शिकार पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal