शाहगंज-सोनभद्र। शाहगंज में डाक बम कांवरियों का पहला जत्था देर शाम लगभग 6:30 बजे पहुंचा। डाक बम कांवरियां लगभग 28किमी की यात्रा लगातार दौड़कर पूरी करने के बाद स्थानीय बाजार पहुंचे थे। स्थानीय बाजार वासियों और राहगीरों ने पहले पहुंचे


डाक बम कांवरियों का ताली बजाकर व डाक बम- डाक बम के नारों से उत्साहवर्धन किया। उत्साहित डाक बम कांवरियां शिवद्वार धाम में उमा महेश्वर का जलाभिषेक करने के लिए लगभग 35 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के लिए सीटी बजाते हुए आगे बढ़ गए। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हर वर्ष लगभग दस हजार से अधिक डाक बम कांवरियां रामसरोवर कुंड से जल भरकर शिवद्वार धाम में उमा महेश्वर को जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान जगह-जगह शिव भक्तों द्वारा डाक बम कांवरियों के लिए विस्कुट, फल व पानी की व्यवस्था की गई थी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal