मोहन गुप्ता
गुरमा-सोनभद्र। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर गुरमा-मारकुंडी क्षेत्र शनिवार को शिवभक्ति से सराबोर रहा। विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर से पवित्र जल लेकर बड़ी संख्या में कांवरिए बाबा शिवद्वार धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। गेरुआ वस्त्रों में नंगे पांव चल रहे श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। डीजे पर बज रहे शिव


भजनों और डमरू की थाप से माहौल भक्तिमय बना रहा। मीनाबाजार स्थित घाघर पुल के समीप मां शीतला मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कांवरियों ने यात्रा शुरू की। मार्ग में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह शिवभक्तों का स्वागत किया। यात्रा में महिला, पुरुष और बच्चों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। कांवड़ यात्रा को लेकर गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस टीम के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की निगरानी करते रहे। श्रद्धालुओं ने बाबा शिवद्वार धाम पहुंचकर जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal