भारी बारिश के कारण 19 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में बच्चों का रहेगा अवकाश

शिक्षक विभागीय कार्यों का करेंगे सम्पादन

सोनभद्र : भारी वर्षा और मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने बड़ा फैसला लिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय द्वारा जारी आदेश संख्या 1501-06/2026-27 दिनांक 18.08.2026 के अनुसार जनपद सोनभद्र में संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं दिनांक 19-08-2026 को बंद रहेंगी।

क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

  • बंद: कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षण कार्य रहेगा बंद
  • खुला: सभी शिक्षकों को स्कूल आकर उपस्थिति देनी होगी और अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस+ सहित अन्य विभागीय कार्य यथावत पूरे करने होंगे।

बीएसए मुकुल आनन्द पांडेय ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को भी भेजी गई है। मौसम को देखते हुए अभिभावकों से अपील है कि वे बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Translate »