मोहन गुप्ता
गुरमा-सोनभद्र। जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेल में बंद कैदियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।


जिला कारागार के मुख्य द्वार पर जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिस, पीएसी और महिला-पुरुष बंदीरक्षकों की परेड की सलामी ली। इसके बाद कारागार परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।समारोह के दौरान महिला और पुरुष बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों में ‘अनेकता में एकता’ की थीम पर आधारित प्रस्तुतियां शामिल थीं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal