हर्षोल्लास से मना एसबीएस इण्टर नेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस

शाहगंज-सोनभद्र। एसबीएस इंटर नेशनल स्कूल खजुरी में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर देश की आजादी का जश्न मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ओमप्रकाश तिवारी थे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा नेता माला चौबे और सेवानिवृत्त सैनिक मानिक चंद शामिल रहे। इन सभी ने मिलकर ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी।

सुबह से ही छोटे बच्चे और छात्र-छात्राएं तिरंगे झंडे, कलावे, कैप और बैज के साथ स्कूल पहुंचते दिखे। उनमें स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह था। अतिथियों ने बच्चों को प्रेरणादायक संदेश दिए और स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कई प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने पिरामिड बनाकर ध्वज फहराया, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। समारोह में विद्यालय के प्रबंधक विनय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्या सरिता मौर्य, राम अवध मौर्य, शिक्षक चांद मोहम्मद, आनंद जायसवाल, उदय प्रताप, भानु, अंजनेश, अंकित, चंद्रकांत, प्रमिला राव, सुप्रिया मौर्या सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजू सिंह, रितेश पांडेय और छात्राओं दिव्यांशी व श्रुति ने किया।

Translate »