मोहन गुप्ता
गुरमा (सोनभद्र)। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर डाला खन्ना कंपनी के समीप गुरुवार की रात करीब नौ बजे हुए सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान उधम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में


हड़कंप मच गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल ग्राम प्रधान को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देर रात वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मारकुंडी ग्रामसभा सहित आस-पास के क्षेत्रों में चिंता की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान के परिजन, ग्रामीण एवं परिचित उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से ग्राम प्रधान उधम सिंह के जल्द स्वस्थ होकर सकुशल घर लौटने की प्रार्थना की है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal