बंधी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मोहन गुप्ता

गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत धौरहराडीह के समीप मकरीबारी पहाड़ी बांध में डूबने से 80 वर्षीय बुजुर्ग आदिवासी रामवतार गौड़ की मौत हो गई। बुधवार सुबह चरवाहों ने बांध के पानी में शव उतराता देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों के मुताबिक रामवतार मंगलवार शाम शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों और आसपास के लोगों ने काफी तलाश की, मगर उनका पता नहीं चला। सुबह बांध में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। गुरमा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

Translate »