शाहगंज-सोनभद्र। थाना क्षेत्र शाहगंज अंतर्गत शाहगंज घोरावल मार्ग पर ट्रैक्टर के चपेट में आने से 22 वर्षिय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा था तभी नाई का कार्य कर रहे साहिल पुत्र बग्गड निवासी खजुरी खुर्द ने ट्रैक्टर के बगल में खड़े होकर ट्रैक्टर से चाबी निकालने के बजाए चाबी से स्टार्ट कर दिया जिससे गेयर में खड़े ट्रैक्टर के चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर का पिछला पहिया कमर के ऊपर चढ़ गया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों व परिजन निजी अस्पताल लें गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए वाराणसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उपचार जारी है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal