पक्की नाली का ढक्कन टूटा, बनाने की उठी मांग

ज्ञानदास कन्नौजिया

शाहगंज (सोनभद्र)। घोरावल ब्लाक के ग्राम पंचायत ढुटेर मुख्य बस्ती में जल निकासी के लिए बनी पक्की नाली का ढक्कन टूट जाने से ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही है। इससे राहगीरों में दिन व रात हादसे का भी भय बना हुआ है। बताया जाता है कि ढुटेर गांव में जल निकासी हेतु बनी नाली का ढक्कन टूट गया है ।मुख्य गली होने के कारण मोहल्ले वालों का आना-जाना

इसी रास्ते से लगा रहता है गली में घास भी उगी है। सफाई गांव में नहीं होने से पैदल चलने वाले लोगों में हमेशा किसी जहरीले जंतु के काटने का डर सताता रहता है। साइकिल, मोटरसाइकिल सवारों को तो उक्त टूटी नाली में गिरकर घायल होने की आशंका बराबर बनी रहती है। ग्रामीणों ने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कत पानी बरसने और अंधेरी रात में आते-जाते वक्त रहती है। कुछ लोग इसमें गिरकर चुटहिल भी हो चुके हैं। मोहल्ले वालों का कहना है कि इस टूटी हुई नाली के ढक्कन को बनवाने के लिए कई बार संबंधितों से कहा गया लेकिन आज तक इस पर किसी ने ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा । यदि उक्त टूटी हुई नाली के ढक्कन की मरम्मत तत्काल नहीं की गई तो इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण संजय कुमार मौर्य, सोहन विश्वकर्मा, प्रदीप दुबे ,देवीदीन , विकास उपाध्याय, प्रमिला, संदीप कनौजिया, शंकर पटेल आदि ने इस ओर जिम्मेदार अधिकारियों एवं जन्म प्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराकर मरम्मत कार्य कराने की मांग की है।

Translate »