चेहल्लुम पर ढोल-नगाड़े के साथ निकाली गईं ताजिया
शाहगंज – सोनभद्र। चेहल्लुम का त्योहार मुहर्रम के 40 दिन पूरे होने पर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत की याद में शाहगंज में मनाया गया। बुधवार को शाहगंज राजपुर रोड पर इमाम हुसैन की


याद में मातमी जुलूस और ताज़िया दोपहर तीन बजे बाद ढोल – नगाड़े के साथ विभिन्न अखाड़ा की मौजूदगी में निकाली गई। जूलूस राजपुर रोड पर स्थित चौक से प्राथमिक विद्यालय शाहगंज के पास एकत्रित हुई जहां विभिन्न अखाड़ा भदोही, नई बाजार , पूरब मोहाल रावर्टसगंज व पापी के खिलाड़ियों ने विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया और वाहवाही बटोरी और पुरस्कार राशि भी प्राप्त किया। बुजुर्गो ने बताया कि यह दिन पैगंबर मुहम्मद के नवासे (नाती) हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों के महान त्याग, साहस और बलिदान की याद दिलाता है। इस मौके पर ज़लील खान, इरशान खान, रसूल खान, राजू , काजू, लियाकत, सेराज, रियाज, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal