साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला‌ युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन Cy-Vajra के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शाहगंज-सोनभद्र। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विशेष अभियान ऑपरेशन Cy-Vajra के अंतर्गत साइबर अपराधियों, म्यूल अकाउंट, संदिग्ध मोबाइल नंबर, एटीएम कैश आउट, चेक विदड्रॉल एवं अन्य साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण में जनपद में

साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान साइबर क्राइम द्वारा कार्रवाई की गई। साइबर अपराध में संलिप्त अभियुक्त बृजेश कुमार पाण्डेय पुत्र मार्कण्डेय पाण्डेय निवासी उमरी, थाना शाहगंज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि थाना करमा क्षेत्र की एक छात्रा द्वारा अपने बैंक खाते के दुरुपयोग के सम्बन्ध में साइबर क्राइम थाना सोनभद्र पर मु0अ0सं0-22/2026, धारा-318(4) बी.एन.एस. एवं 66 आईटी एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान जांच में प्रकाश में आया कि शिकायतकर्ता के मूल बैंक खाते से लगभग ₹1.19 करोड़ तथा अन्य बैंक खातों से लगभग ₹5 करोड़ से अधिक का संदिग्ध लेन-देन किया गया है। पुलिस ने जांच में यह भी पाया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खाते से लगभग ₹2 करोड़ का लेन-देन किया है। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि उक्त सभी खाते बैंक ऑफ महाराष्ट्र के हैं। इसके अतिरिक्त अन्य बैंकों में भी अभियुक्त द्वारा उपलब्ध कराए गए खातों की जानकारी प्राप्त हुई है, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है। साइबर क्राइम थाना सोनभद्र द्वारा जांच में बृजेश कुमार पाण्डेय की साइबर अपराधियों से संलिप्तता प्रकाश में आयी।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना शाहगंज का मजारिया हिस्ट्रीशीटर है। अभियुक्त जिला बदर की अवधि के दौरान साइबर अपराधियों के सम्पर्क में आ गया था तथा धन के लालच में साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का कार्य करने लगा। अभियुक्त द्वारा अपने गांव एवं आस-पास के लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराकर इंटरनेट बैंकिंग सक्रिय करायी गयी तथा उक्त खातों को साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया गया। अभियुक्त शिकायतकर्ता का रिश्तेदार भी है, जिसने आर्थिक लालच में अपने रिश्तेदार के बैंक खाते का भी दुरुपयोग साइबर अपराधियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया। मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20.07.2026 को समय लगभग 17.00 बजे साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बृजेश कुमार पाण्डेय को थाना शाहगंज क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पम्प के पास से बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त बृजेश कुमार पाण्डेय का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0- 82/2019* धारा- 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट एवं 323, 504, 506 भा.दं.सं., थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र। मु0अ0सं0- 132/2023* धारा- 354(ख), 504, 506 भा.दं.सं. एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र। मु0 अ0 सं0- 69/2024* धारा- 3(1)(ध), 3(1)(द), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट एवं 115(2), 351(2), 352 बी.एन.एस., थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र मु0 अ0 सं0- 22/2026* धारा-318(4) बी.एन.एस. एवं 66 आईटी एक्ट साइबर क्राइम थाना जनपद सोनभद्र है। ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम में निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक आशीष पटेल, हेड कांस्टेबल संजय वर्मा, हेड कांस्टेबल शिवनन्द सिंह, कांस्टेबल हृदेश यादव, साइबर क्राइम थाना सोनभद्र शामिल रहे।

Translate »