शाहगंज-सोनभद्र। श्रावण मास की शुरुआत होने में दो सप्ताह और बचें हुए हैं लेकिन इस बार विजयगढ़ दुर्ग से रावर्टसगंज, शाहगंज होते हुए कांवड़ में पवित्र जल भरकर लाखों की संख्या में शिवद्वार धाम को जाने वाले कांवरियों को धीमी गति से निर्माणाधीन सड़क की वजह से कठीन डगर का सफर तय करना पड़ सकता है।

स्थानीय निवासी राजकुमार केशरी, सत्यप्रकाश केशरी, अनील पांडेय, सुरेश सिंह, प्रकाश सिंह, विजय केशरी सहित अन्य संभ्रातजनो ने कहा कि धीमी गति से हो रहें निर्माणाधीन सड़क की वजह से बीते दिनों छिटपुट सड़क दुघर्टना हुई जिसको देखते हुए आने वाले पूरे

श्रावण मास में प्रथम सप्ताह से ही जिला प्रशासन को भी सुरक्षित कांवड़ यात्रा के मद्देनजर काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। रावर्टसगंज – शाहगंज मार्ग के बीच सड़क निर्माण कंपनी द्वारा सड़क के एक तरफ खुदाई कार्य करने के उपरांत गिट्टियां डालकर सड़क को पिछले कई महीनों से धीमी गति से समतल करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन इस बीच कई जगह सड़क किनारे गढ्ढे आसानी से देखे जा सकते हैं और सड़क भी पूरे रास्ते में उखड़ चुकी है। पैदल चलकर नंगे पांव शिवद्वार धाम को जाने वाले भक्तों को आने वाले दिनों में परेशानी का कारण खराब सड़क बन सकते हैं। जगह-जगह हुए गढ्ढे भी खुले तौर पर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन कितना सजग है यह आने वाला श्रावण मास का महिना ही बताएगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal