धरातल पर वृक्षारोपण कार्य करने का हरिंद्रा समर्पित वेल फेयर सोसायटी का संकल्प

जनहित में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु धरातल पर अधिकाधिक वृक्षारोपण कार्य करने का हरिंद्रा समर्पित वेल फेयर सोसायटी का संकल्प

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए धरातल पर अधिकाधिक वृक्षारोपण हेतु हरिंद्रा समर्पित वेल फेयर सोसायटी वाराणसी द्वारा जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जेपी मेहता इंटर कालेज के सरस्वती प्रांगण में हरिंद्रा समर्पित वेल फेयर सोसायटी की संस्थापिका सुनीता साहनी के नेतृत्व में फलदार पौधों का पौधरोपण किया गया। इस मौके पर कहा गया कि वर्तमान समय में चहुंओर अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से वातावरण में तेजी से

प्रदूषण और शुद्ध पर्यावरण का क्षरण हो रहा है। जिसके कारण जन -जीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में हम सभी नागरिकों का फर्ज और धर्म है कि जनहित में धरातल पर चहुंओर अधिकाधिक पौध रोपण कराते हुए उसकी सुरक्षा के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाय। जिसका लाभ समूचे देश और देशवासियों को मिलें। इस मौके पर जेपी मेहता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ राजीव मोहन, हरिंद्रा समर्पित वेल फेयर सोसायटी की संस्थापिका सुनीता साहनी, अध्यक्ष संतोष कुमार नागर, उपाध्यक्ष रजत साहनी, संरक्षक सुचित साहनी, शिक्षक संजय सिंह, गुलाब चंद, राहुल यादव, विकास शुक्ला, सुषमा शुक्ला, सुषमा सिंह, जावेद आलम, रेखा सिंह सहित कालेज के छात्र -छात्राएं मौजूद रहे।

Translate »