आकाशीय बिजली से गाय की मौत

पशुपालक चिंतित, परेशानहाल

मोहन गुप्ता

गुरमा-सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के सलखन के मुनगा टोला में बीती रात्रि गुरुवार को तेज गरज,हो रही वर्षा के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक विष्णु शर्मा पुत्र स्व.रामचरित वर्मा निवासी सलखन मुनगा टोला की एक दुधारू गाय की मौत हो गयी। जिसके संबंध में ग्रामप्रधान पशु चिकित्सक समेत लेखपाल को अवगत करा दिया गया है। पशुपालक ने बताया कि गुरुवार की शाम को गाय को चारा पानी देने के पश्चात शाम को घर के बगल में पशु को बाध कर सभी लोग घर में सोने चले गये थे। इसी दौरान रात में बरसात के साथ आकाशीय बिजली गिरने से गाय की मौत हो गयी। इससे पशुपालक काफी चिंतित एवं परेशानहाल है।

Translate »