मोहन गुप्ता
गुरमा (सोनभद्र)। जनपद के पटवट तिराहे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की रात करीब 8:30 बजे पटवट तिराहे के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रामगढ़, पन्नूगंज निवासी अंकित गुप्ता (24 वर्ष), पुत्र सोनू गुप्ता तथा मोहम्मद शाहबाज (पुत्र निसार अली) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद शाहबाज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस, लोढ़ी भिजवा दिया। वहीं घायल अंकित गुप्ता की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, लोढ़ी रेफर किया गया। उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal