वरिष्ठ भाजपा मजदूर नेता दशाराम यादव की भावभीनी विदाई

संजय द्विवेदी

अनपरा-सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मजदूर नेता एवं कर्मठ समाजसेवी दशाराम यादव को उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सहकर्मियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, श्रमिक नेताओं एवं शुभचिंतकों ने उनके लंबे, ईमानदार और समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की

कामना की। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि दशाराम यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान समस्याओं के समाधान, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन की रक्षा के लिए भी उल्लेखनीय कार्य किए। कार्यक्रम के दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व, सरल स्वभाव, ईमानदारी एवं संगठन के प्रति समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन आगे भी समाज और संगठन को मिलता रहेगा।
समारोह के अंत में दशाराम यादव ने सभी सहयोगियों, अधिकारियों, श्रमिक साथियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जीवनभर मिले सहयोग और स्नेह को वे कभी नहीं भूलेंगे तथा भविष्य में भी सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय योगदान देते रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Translate »