मौसम परिवर्तन के साथ अंधाधुंध विद्युत कटौती से आमजनमानस बेहाल

छोटे बड़े उद्योग समेत बड़े बुजुर्ग मरीज भी हुए प्रभावित

मोहन गुप्ता

गुरमा-सोनभद्र। सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत थोड़ा मौसम परिवर्तन होते ही बिजली की अंधाधुंध विद्युत कटौती से जहां आमजनमानस परेशान हैं वहीं सुदूर पहाड़ी, ग्रामीण अंचलो के गरीब निरिह आदिवासी वनबंधुओ को रात के अंधेरा होने से बिषैले जीवजंतु का खतरा बढ़ गया है। वहीं उमस गर्मी से बड़े बुजुर्ग, मरीज ,महिला, पुरुष, बच्चो का भी हाल बेहाल हो गया।
उक्त सम्बंध में सुबाष भारती, राजेश, सौरभ कुमार यादव, गोबिंद भारती, सुनील अग्रहरि, सुरेश इत्यादि लोगों ने बताया कि सलखन सबस्टेशन से इन दिनो विद्युत कटौती से सभी उपभोक्ता जहां परेशान हैं।वही छोटे बड़े उद्योग धंधों के साथ किसानों की धान की नर्सरी मोटर पम्प नलकुप न चलने से पानी के अभाव फसल भी प्रभावित हो रही है। बिजली कब आयेगी कब कट जायेगी कोई पता नहीं है बिजली की आंख मिचौली से सभी सभी परेशान हैं। जब किसी सम्बंधित कर्मचारी अधिकारियों से जानकारी चाहिए तो फोन रिसीव नहीं हुआ। उक्त सम्बंध में क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से विद्युत सुचारु से चालु कराने की मांग की है।

Translate »