नीरज सिंह को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ऊर्जांचल में हर्ष की लहर

संजय द्विवेदी
अनपरा सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने अपने संगठन में बड़ा बदलावा किया है। पार्टी ने कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसी लिस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह का नाम भी शामिल है। बीजेपी ने उन्हें यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया है। पिछले कई महीनों से ये अटकले चल रही थी कि नीरज को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।बताते चले कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूरे ऊर्जांचल क्षेत्र में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है। नीरज सिंह देश के रक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह के सुपुत्र हैं, किन्तु अपनी कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने स्वयं एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
नीरज सिंह अपने पिता की अनुपस्थिति में क्षेत्रीय जनसमस्याओं एवं संगठनात्मक कार्यों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते रहे हैं। ऊर्जांचल के नागरिकों के साथ उनका विशेष जुड़ाव एवं आत्मीय संबंध रहा है, जिसके कारण वे क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता के.सी. जैन ने नीरज सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण तथा कुशल नेतृत्व से भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नीरज सिंह के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनसेवा के अपने उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करेगा।
इस अवसर पर के सी जैन ,आर डी सिंह,आर. जी. खंडेलवाल,अतुल शाह,विजय प्रताप सिंह,बालकेश्वर सिंह ,कृष्णा सिंह,सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नीरज सिंह की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।

Translate »