खजुरी फीडर में जर्जर विद्युत तार बदलने का कार्य कल से

कार्य के दौरान प्रतिदिन सात घंटे विद्युत आपूर्ति रहेंगी बंद- एसडीओ व जेई

शाहगंज-सोनभद्र। सबस्टेशन शाहगंज के अंतर्गत खजुरी फीडर में जर्जर विद्युत तार बदलने की कवायद विभाग द्वारा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। विभाग द्वारा पत्रक जारी कर बताया गया कि खजुरी फीडर में 5जून शुक्रवार से 9जून मंगलवार तक प्रतिदिन सुबह 9बजे से शाम 4बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगा। उक्त जानकारी उप खण्ड अधिकारी रविन्द्र पाल व अवर अभियंता कमला सिंह ने संयुक्त रूप से दी।

Translate »