आखिर कब तक आए दिन अंधेरे में रहना होगा शाहगंज सबस्टेशन के ग्रामीणों को
शाहगंज-सोनभद्र। जनपद मुख्यालय से 12किमी दूरी पर शाहगंज सबस्टेशन के जर्जर पोल व तारों के सहारे विद्युत आपूर्ति की आज भी व्यवस्था बिजली कर्मचारियों के अथक परिश्रम से संचालित हो रही है। मौसम चाहे जो हो शाहगंज सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले आने वाले फीडर शाहगंज, खजुरी, बरवा, गौरीशंकर, अरंगी के उपभोक्ताओं को थोड़े से भी खराब मौसम में आए दिन अंधेरे में रहने को विवश होना पड़ता है। सवाल यह उठना लाजिमी है कि आखिर कब तक जर्जर विद्युत पोल व तारों के सहारे सैकड़ों गांवों में यह विद्युत आपूर्ति की दुर्व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को झेलनी पड़ेगी। उपभोक्ताओं ने कहा कि प्रतिदिन आंधी व पानी से जल जीवन फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पीने का पानी भी आए दिन नहीं मिल पा रहा है विद्युत आपूर्ति बाधित होने से और तो और सीएचसी केन्द्र में फ्रीजरो में रखें गए जीवन रक्षक दवाएं भी प्रभावित होना लाजिमी है। उपभोक्ता विद्युत विभाग द्वारा बनाए गए ह्वाट्सएप ग्रूपो के माध्यम से सवालों में “बिजली कब आएगी” पूछते – पुछते अंधेरे में रात गुजार लेने को विवश हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal